होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ की बढ़ी डिमांड, अब तक 30 क्विंटल हुए बुक
1 min read
बिलासपुर. होलिका दहन के लिए नगर निगम बिलासपुर के गोठानों में बन रहें गोकाष्ठ यानी की गाय के गोबर की लकड़ी की डिमांड बढ़ गई है। अब तक 30 क्विंटल गोकाष्ठ बुक किया जा चुका है। जिसमे तिफरा व सिरगिट्टी में 15 क्विंटल 11 सकरी 4 क्विंटल मोपका के गोठान में बुक किया जा चुका है। महापौर रामशरण यादव ने इस बार होलिका दहन का आयोजन गाय के गोबर से निर्मित गोकाष्ठ से करने के लिए शहर के लोगो से अपील की थी। जिसके बाद कई समितियों ने नगर निगम के मोपका, सकरी, सिरगिSी और तिफरा गोठान से होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ बुक करा लिया है। गोठान प्रभारियों का कहना है कि शहरी क्षेत्र के साथ लालखदान, बेलतरा, सीपत, भरनी और चकरभाठा सहित आस-पास के गांवों की समितियों ने भी होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ की मांग की गोठानों में की है। शहर की शहर के एक दर्जन से अधिक संस्थाओं ने भी होलिका दहन में गोबर के लकड़ी यानी गोकाष्ठ का ही प्रयोग करने का संकल्प किया है। नगर निगम के चारांे गोठानों में गाय के गोबर और भूसे से गोकाष्ठ बनाया जा रहा है। लोग इसे होलिका के साथ ही अन्य कार्यों में उपयोग कर सकते हैं। एक किलो गोकष्ठ 8 रुपए में मिलेगी निगम द्वारा गोकाष्ठ की नि:शुल्क डिलीवरी भी की जा रही है। इसके लिए निगम ने चारों गोठान में गोकाष्ठ के लिए नंबर जारी किया है। मोपका गोठान से गोकाष्ठ के लिए मोबाइल नंबर 7879357570, सकरी के लिए 9981826396, तिफरा और सिरगिट्टी के लिए 7879802439 नंबर पर फोन कर गोकाष्ठ मंगाया जा सकता है।